ePaper

ममता सरकार ने 4 दिनों में 4 बार बदले विधाननगर के पुलिस आयुक्‍त

Updated at : 29 May 2019 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
ममता सरकार ने 4 दिनों में 4 बार बदले विधाननगर के पुलिस आयुक्‍त

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर रही है. लेकिन आश्चर्य जनक बात है कि राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों का तबादला कर दिया जा रहा है और फिर दूसरे दिन उनका कहीं और तबादला कर दिया जा रहा है. विधाननगर […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर रही है. लेकिन आश्चर्य जनक बात है कि राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों का तबादला कर दिया जा रहा है और फिर दूसरे दिन उनका कहीं और तबादला कर दिया जा रहा है.

विधाननगर का पुलिस कमिश्नर कौन होगा, पश्चिम बंगाल सरकार तय नहीं कर पा रही है. पिछले चार दिनों में विधाननगर का पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त का चार बार तबादला किया जा चुका है. पिछले चार दिनों के अंदर चार बार विधाननगर पुलिस के आयुक्त को बदला जा चुका है.

पहले यहां ज्ञानवंत सिंह को विधाननगर पुलिस आयुक्त बनाया गया था, उसके बाद सोमवार को निशात परवेज को यहां का सीपी बनाया गया. लेकिन उसके 24 घंटे के अंदर मंगलवार को एक बार फिर यहां के सीपी को बदल दिया गया है और डॉ भरत लाल मीणा को विधाननगर पुलिस आयुक्त का पदभार सौंपा गया था. लेकिन उनके पदभार ग्रहण करने से पहले ही यहां आने से रोक दिया गया और वह सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त के पद पर ही बने रहेंगे.

अब बुधवार को राज्य सरकार की ओर से एक बार फिर यहां के सीपी को बदल दिया गया है और भरत लाल मीणा की जगह पर लक्ष्मी नारायण मीणा को विधाननगर पुलिस आयुक्त का पदभार सौंपा गया है. इसी प्रकार, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट व हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के सीपी का भी पिछले 72 घंटों में दो बार तबादला किया जा चुका है. बुधवार को भी राज्य सरकार ने आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.

किन-किन अधिकारियों का हुआ तबादला

अधिकारीकहां थेकहां गये
लक्ष्मी नारायण मीणाआसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तविधाननगर पुलिस आयुक्त
डॉ भरत लाल मीणासिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तसिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त
देवेंद्र प्रकाश सिंहबैरकपुर पुलिस आयुक्तआसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त
डॉ तन्मय राय चौधरीहावड़ा पुलिस आयुक्तबैरकपुर पुलिस आयुक्त
गौरव शर्मा एसपीहावड़ा (ग्रामीण)हावड़ा पुलिस आयुक्त
तथागत बसुएसपी, सुंदरवन पुलिस जिलाएसपी, सुंदरवन पुलिस जिला
अमिताभ माइतीएसपी जलपाईगुड़ीएसपी, जलपाईगुड़ी
सौम्य बसुएआइजी (सिक्योरिटी) सुरक्षा निदेशालयएसपी, हावड़ा (ग्रामीण)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola