भाटपाटा विधानसभा सीट: 35 हजार वोट से जीते अर्जुन पुत्र पवन सिंह

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के साथ राज्य के उत्तर 24 परगना के भाटपाटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह करीब 35 हजार वोट से विजय रहे. उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा को करारी हाल का सामना करना पड़ा. पवन सिंह की जीत की खबर से इलाके में जश्न […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के साथ राज्य के उत्तर 24 परगना के भाटपाटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह करीब 35 हजार वोट से विजय रहे. उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा को करारी हाल का सामना करना पड़ा.
पवन सिंह की जीत की खबर से इलाके में जश्न का माहौल है. इलाके के लोगों ढोल-नगाड़े के साथ अपने नये विधायक का स्वागत किया. गौरतलब है कि पवन सिंह बैकरपुर लोकसभा केंद्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के बेटे हैं. खुद अर्जुन सिंह भाजपा के टिकट से बैरकपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ दो बार से सांसद रहे दिनेश त्रिवेदी थे. अर्जुन सिंह भाटपाड़ा के विधायक सीट से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने उनके पुत्र पवन सिंह को उप चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




