महानगर के तीन थानों में एफआइआर दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 5:23 AM
कोलकाता : मंगलवार की शाम को भाजपा द्वारा निकाली गयी रैली के पहले व रैली के दौरान लेनिन सरणी व कॉलेज स्ट्रीट इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में कोलकाता के तीन थानों में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. कोलकाता पुलिस सूत्र बताते हैं कि थाने में दर्ज किसी भी एफआइआर में भाजपा अध्यक्ष अमित […]
कोलकाता : मंगलवार की शाम को भाजपा द्वारा निकाली गयी रैली के पहले व रैली के दौरान लेनिन सरणी व कॉलेज स्ट्रीट इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में कोलकाता के तीन थानों में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. कोलकाता पुलिस सूत्र बताते हैं कि थाने में दर्ज किसी भी एफआइआर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नाम का जिक्र नहीं है.
सभी एफआइआर अज्ञात लोगों के खिलाफ किया गया है. बताया जा रहा है कि अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में विद्यासागर कॉलेज की छात्रा सुश्वेता मोकाल ने शिकायत दर्ज करायी है, जबकि जोड़ासांको थाने में पुलिस की तरफ से स्वत: मामला दर्ज किया गया है. वहीं रैली शुरू होने के पहले लेनिन सरणी में होर्डिंग खोल रहे निगम कर्मियों को काम में बाधा देने, कोलकाता नगर निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के अलावा पुलिस के साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी काम में बाधा देने के आरोप में चुनाव आयोग की तरफ से न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
जोड़ासांको थाने में दर्ज शिकायत में पुलिस ने 23 व अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज शिकायत पर पुलिस ने 35 लोगों को मिलाकर कुल 58 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि न्यू मार्केट थाने में दर्ज शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक रैली की शुरुआत से लेकर कॉलेज स्ट्रीट में झमेला स्थल तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों को खंघाला जा रहा है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि झमेले में जुड़े किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा. सभी को कड़ी सजा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










