ePaper

तृणमूल ने मोदी पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, आयोग से करेगी शिकायत

Updated at : 29 Apr 2019 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल ने मोदी पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, आयोग से करेगी शिकायत

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खरीद-फरोख्त करने के आरोप लगाये और कहा कि वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. मोदी ने कहा था कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं. ब्रायन ने ट्वीट किया, एक्सपायरी बाबू पीएम, हम सीधी बात करें. कोई […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खरीद-फरोख्त करने के आरोप लगाये और कहा कि वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. मोदी ने कहा था कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं. ब्रायन ने ट्वीट किया, एक्सपायरी बाबू पीएम, हम सीधी बात करें. कोई आपके साथ नहीं जायेगा. एक पार्षद भी नहीं जायेगा. क्या आप चुनाव प्रचार कर रहे हैं या खरीद-फरोख्त कर रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि आपकी एक्सपायरी की तारीख नजदीक है. आज हम चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं. आप पर खरीद-फरोख्त के आरोप हैं. मोदी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और आम चुनाव में भाजपा के जीतने के बाद उनकी पार्टी छोड़ देंगे.

टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए मोदी ने कहा : आपके पैरों तले राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है. बनर्जी, मोदी और भाजपा के तीखे आलोचकों में से एक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola