भाटपाड़ा नगरपालिका पर तृणमूल का कब्जा चेयरमैन पद से हटाये गये अर्जुन सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अर्जुन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तृणमूल को 22 पार्षदों का समर्थन, मात्र 11 पार्षदों ने दिया अर्जुन सिंह का साथ कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल भाटपाड़ा के विधायक व नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह के खिलाफ सोमवार को भाटपाड़ा नगर पालिका में तृणमूल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया […]
विज्ञापन
अर्जुन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
तृणमूल को 22 पार्षदों का समर्थन, मात्र 11 पार्षदों ने दिया अर्जुन सिंह का साथ
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल भाटपाड़ा के विधायक व नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह के खिलाफ सोमवार को भाटपाड़ा नगर पालिका में तृणमूल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया. इस दौरान तृणमूल के 22 पार्षदों ने अर्जुन के खिलाफ वोट दिये, जबकि मात्र 11 पार्षद अर्जुन सिंह के समर्थन में वोट दिये. हालांकि, इस दौरान माकपा के एक पार्षद अनुपस्थित रहे.
सूत्रों के मुताबिक पालिका में ग्यारह बजे से बैठक शुरू हुई. इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर उपस्थित पार्षदों ने अपना-अपना वोट दिया. इधर अर्जुन सिंह के खिलाफ 22 तृणमूल पार्षदों ने और पक्ष में मात्र 11 लोगों ने वोट दिया. मालूम हो कि 35 सीटों वाली भाटपाड़ा नगरपालिका की 33 सीट पर तृणमूल कांग्रेस और एक पर माकपा का कब्जा है.
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अनिल सिंह (भीम) की मृत्यु के बाद अभी तक वह वार्ड खाली है. अर्जुन सिंह के भाजपा में जाने के बाद माकपा नेता संजय सिंह तृणमूल कांग्रेस में चले गये हैं. फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव के बाद पालिका में सक्रिय रूप से नेतृत्व का दायित्व पालिका के उप-चेयरमैन सोमनाथ तालुकदार संभालेंगे. उन्हीं के हाथों में कमान रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










