सीमेंट लदा ट्रक गायब करने के मामले में तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 1:01 AM
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में एक गोदाम के बाहर खड़ी सीमेंट की बोरी से भरे ट्रक को गायब करने के आरोप तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम छोटू शीट, मोना तुरिया और अक्षय माइति है. तीनों से पूछताछ के बाद चोरी गये 140 बोरी […]
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में एक गोदाम के बाहर खड़ी सीमेंट की बोरी से भरे ट्रक को गायब करने के आरोप तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम छोटू शीट, मोना तुरिया और अक्षय माइति है. तीनों से पूछताछ के बाद चोरी गये 140 बोरी सीमेंट को भी एक गोदाम से बरामद कर लिया गया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सात मार्च की देर रात अलीपुर थाना क्षेत्र के काॅरपोरेशन बाजार के पास 140 बोरी सीमेंट से भरे ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया गया था. लेकिन देर रात ट्रक गायब मिलने पर ट्रक मालिक रामाशंकर सिंह ने इसकी खोजबीन शुरू कर दी. एक दिन बाद उसे पता चला कि दक्षिण 24 परगना जिले के उस्ती इलाके में उनका ट्रक खड़ा है. लेकिन उसमें से सीमेंट की बोरियां गायब मिलीं. पुलिस को बिना कुछ बताए वह अपना ट्रक लेकर घर लौट आये थे.
इसके बाद अपने चालक से पूछताछ शुरू की. उसने बताया कि वह शौच के लिए जाते समय ट्रक की चाबी ट्रक में ही छोड़ गया था. उसके चले जाने के बाद कोई सीमेंट की बोरियों समेत ट्रक चुरा कर भाग निकला. घटना के 23 दिन बाद एक अप्रैल को रामाशंकर ने न्यू अलीपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद चालक, खलासी व उसके एक साथी छोटू शीट, मोना तुरिया और अक्षय माइति से पूछताछ शुरू की. तीनों के बयान में काफी अंतर दिखा. जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार करने के बाद चुराये गये सीमेंट का पता चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










