ePaper

पत्नी पर लगाये गये आरोप निराधार, दोष साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति : अभिषेक बनर्जी

Updated at : 24 Mar 2019 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी पर लगाये गये आरोप निराधार, दोष साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति :  अभिषेक बनर्जी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में बैंकॉक से लौटी अपनी पत्नी के सामान से दो किलो सोना जब्त किये जाने की खबरों को रविवार को खारिज कर दिया. अभिषेक ने मीडिया में जारी उन खबरों का जिक्र किया कि सीमाशुल्क अधिकारियों ने शहर के हवाई […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में बैंकॉक से लौटी अपनी पत्नी के सामान से दो किलो सोना जब्त किये जाने की खबरों को रविवार को खारिज कर दिया.

अभिषेक ने मीडिया में जारी उन खबरों का जिक्र किया कि सीमाशुल्क अधिकारियों ने शहर के हवाई अड्डे पर उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी के पास से दो किलो सोना बरामद किया है. बनर्जी ने कहा,अगर ऐसा था, तो इसे जब्त क्यों नहीं किया गया? क्या ‘चौकीदार’ सो रहा था?.

उन्होंने इन आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि मेरी पत्नी अपने बैग में दो ग्राम भी सोना या अन्य शुल्क योग्य वस्तु अथवा आपत्तिजनक सामान नहीं लायीं.उन्होंने दावा किया कोलकाता जोन के सीमाशुल्क आयुक्त ने नयी दिल्ली में केंद्रीय अप्रत्यक्ष एवं सीमाशुल्क बोर्ड के निर्देशों पर एक जूनियर अधिकारी को उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के लिये पत्र लिखा है. बनर्जी ने यह बातें दक्षिण 24 परगना के अमताला में अपने कार्यालय में एक संवाददाता के दौरान कहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola