बाबुल सुप्रियो ने चुनाव आयोग से कहा, चुनाव प्रचार से जुड़ा कोई गाना रिलीज नहीं किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने चुनाव आयोग से बिना पहले मंजूरी लिए हुए चुनाव प्रचार के एक गीत को जनता के बीच जारी करने के दावों से इनकार किया है. उन्होंने जोर दिया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है और वह रिकॉर्ड किए जा रहे गाने की क्लिप है. आयोग ने मंगलवार […]
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने चुनाव आयोग से बिना पहले मंजूरी लिए हुए चुनाव प्रचार के एक गीत को जनता के बीच जारी करने के दावों से इनकार किया है. उन्होंने जोर दिया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है और वह रिकॉर्ड किए जा रहे गाने की क्लिप है. आयोग ने मंगलवार को इस गाने के लिए सुप्रियो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम राज्य मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, ‘‘ मैंने कोई प्रचार गीत रिलीज नहीं किया. तथ्य यह है कि मैं जब इस गाने को मुंबई में रिकॉर्ड कर रहा था तो मीडिया के लोग आए और वीडियो बना लिया. यह उसी वीडियो का क्लिप है जो विभिन्न समाचार चैनलों पर चल रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










