तृणमूल को झटका, भाटपाड़ा से विधायक अर्जुन सिंह ने थामा भाजपा का दामन

कोलकाता/नयी दिल्ली : उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये. उन्होंने नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकुल राय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा. भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में […]
कोलकाता/नयी दिल्ली : उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये. उन्होंने नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकुल राय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा.
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा: पश्चिम बंगाल की भाटापाड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद अनुपम हाजरा व कुछ और नेता कुछ ही दिन पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौमित्र खां भी भाजपा में शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










