बेलियाघाटा : फ्लैट से मिला छात्रा का झूलता शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेलियाघाटा मेन रोड स्थित मकान में अपनी मां के साथ रहती थी छात्रा जिस फ्लैट से उसका शव बरामद हुआ, वहां उसकी मां है केयरटेकर कोलकाता : बेलियाघाटा इलाके में एक छात्रा की अस्वाभाविक मौत हुई है. घटना शनिवार की सुबह करीब 11.40 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बेलियाघाटा के ब्लॉक- […]
विज्ञापन
बेलियाघाटा मेन रोड स्थित मकान में अपनी मां के साथ रहती थी छात्रा
विज्ञापन
जिस फ्लैट से उसका शव बरामद हुआ, वहां उसकी मां है केयरटेकर
कोलकाता : बेलियाघाटा इलाके में एक छात्रा की अस्वाभाविक मौत हुई है. घटना शनिवार की सुबह करीब 11.40 बजे की है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बेलियाघाटा के ब्लॉक- 7सी, ओल्ड सीआइटी बिल्डिंग के तीसरे तल्ले पर स्थित फ्लैट में पहुंची. छात्रा का शव फंदे से झूल रहा था. उसे एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की.
मृतका की शिनाख्त पीयू विश्वास (17) के रूप में हुई है. वह कक्षा 12 की छात्रा थी. सूत्रों के अनुसार पीयू बेलियाघाटा मेन रोड स्थित मकान में अपनी मां के साथ रहती थी. जिस फ्लैट से उसका शव बरामद हुआ, वहां उसकी मां केयरटेकर है. फ्लैट सुब्रत भट्टाचार्य नामक व्यक्ति का है.
इधर, मृतका के पिता दुलाल चंद्र विश्वास की शिकायत के आधार पर बेलियाघाटा थाने की पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाना) और 120बी (किसी अपराध को अंजाम देने के लिये साजिश) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि शव पर किसी प्रकार के जख्मों के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद छात्रा की मौत के सही कारण का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन