अगले 24 घंटे तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मछुआरों को समुद्र में जाने से किया गया मना उत्तर बंगाल के जिलों में अधिक बारिश की संभावना कोलकाता : राज्य में पिछल�� कुछ दिनों से मौसम ने अपना रुख बदला है. पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बुधवार को भी महानगर समेत सटे आस-पास के जिलों में जोरदार बारिश हुई. […]
विज्ञापन
मछुआरों को समुद्र में जाने से किया गया मना
उत्तर बंगाल के जिलों में अधिक बारिश की संभावना
कोलकाता : राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने अपना रुख बदला है. पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बुधवार को भी महानगर समेत सटे आस-पास के जिलों में जोरदार बारिश हुई. दोपहर से बूंदा-बांदी के बाद शाम से लेकर रात तक तेज बारिश हुई. अलीपुर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जतायी है. पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाओं के संपर्क से बारिश की संभावना बढ़ती जा रही है.
वहीं उत्तर बंगाल के जिलों में अधिक बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य दिनों की तुलना में 3 डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मौसम को देखते हुए अगले 48 घंटे मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










