बीएसएफ ने 21.12 लाख के गहनों के साथ महिला को पकड़ा
Updated at : 25 Feb 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कृष्णनगर सेक्टर अंतर्गत बाॅर्डर आउटपोस्ट सुंदर इलाके से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 9वीं बटालियन के जवानों ने 21,12,760 रुपये मूल्य के सोने के गहने समेत एक महिला को पकड़ा है. गहनों का वजन 650.08 ग्राम बताया गया है. जानकारी के अनुसार गत शनिवार को अपराह्न करीब 2.40 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट […]
विज्ञापन
कोलकाता : कृष्णनगर सेक्टर अंतर्गत बाॅर्डर आउटपोस्ट सुंदर इलाके से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 9वीं बटालियन के जवानों ने 21,12,760 रुपये मूल्य के सोने के गहने समेत एक महिला को पकड़ा है. गहनों का वजन 650.08 ग्राम बताया गया है.
जानकारी के अनुसार गत शनिवार को अपराह्न करीब 2.40 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट स्थित हरितलापाड़ा गांव के इंडो-बांग्लादेश बाॅर्डर रोड (आइबीबीआर) पर ड्यूटीरत बीएसएफ के जवानों ने एक महिला की संदिग्ध गतिविधि देखी. बीएसएफ के जवानों ने महिला को रुकवाया. उसके पास से एक बैग मिला, जिसमें सोने की 136 अंगूठी और 20 कंगन बरामद किये गये.
महिला के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,375 रुपये भी जब्त किये गये. महिला का नाम ललिता मंडल (30) बताया गया है. वह हरितलापाड़ा की रहनेवाली है. प्राथमिक जांच के बाद बीएसएफ को पता चला कि ललिता को सोने के गहने समीर पाल नामक एक व्यक्ति ने दिया था. उसे गहने कालूपुर स्थित एक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था.
महिला को धानतला पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि जब्त सोने के गहनों व अन्य सामान को माजदिया स्थित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




