वीरभूम : बेटी के अपहरण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
Updated at : 18 Feb 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

मामले में दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया पुलिस को संदेह : राजनीतिक फायदे के लिए करवाया बेटी का अपहरण वीरभूम : वीरभूम जिले के लाभपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता सुप्रभात बटव्याल को अपनी बेटी के अपहरण के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में दो अन्य लोगों को भी […]
विज्ञापन
- मामले में दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया
- पुलिस को संदेह : राजनीतिक फायदे के लिए करवाया बेटी का अपहरण
वीरभूम : वीरभूम जिले के लाभपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता सुप्रभात बटव्याल को अपनी बेटी के अपहरण के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बटव्याल की बेटी को गुरुवार को बंदूक का डर दिखाकर अगवा कर लिया गया था, उसे उत्तर दिनाजपुर जिले से ‘छुड़ाया’ गया. अधिकारी ने बताया कि उत्तर दिनाजपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बीरभूम की एक पुलिस टीम ने 22 साल की युवती को रविवार की सुबह दालखोला रेलवे स्टेशन इलाके से बरामद किया.
उन्होंने कहा कि बटव्याल और उनके दो सहयोगियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब शुरुआती जांच में संकेत मिले कि अपहरण में उनकी भूमिका है. बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि हमने आज सुबह दालखोला से लड़की को छुड़ाया. वह ठीक है और हम यह पता लगाने के लिए उससे बात कर रहे हैं कि असल में हुआ क्या था. हमने लड़की के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि हमें लगता है कि उसने अपहरण में अहम भूमिका निभायी है.’ अपहरण के पीछे की मंशा के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा कि इसके दो पहलू हैं. एक तो पारिवारिक समस्या है और दूसरा यह भी है कि राजनीतिक फायदा लेना इसका मकसद रहा हो.
हम मामले की जांच कर रहे हैं. हम तीनों से पूछताछ कर रहे हैं. जिला पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि करीब पांच महीने पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बटव्याल को शनिवार की रात हिरासत में लिया गया था. उससे पूछताछ के बाद पुलिस को उसकी बेटी के ठिकाने के बारे में पता चला.
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले बटव्याल माकपा की जिला कमेटी का सदस्य था. उसकी बेटी के अपहरण के बाद लाभपुर में तनाव की स्थिति बन गयी थी. प्रदर्शनकारियों ने तीन दिन से सूरी-कटवा रोड जाम कर रखा था. शनिवार को भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक मनिरुल इस्लाम की गाड़ी पर हमला किया और उन्हें खदेड़ दिया, जिसकी वजह से उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में शरण लेनी पड़ी. पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. भाजपा के जिला नेतृत्व ने आरोप लगाया था कि इस अपहरण के पीछे ‘‘तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों’ का हाथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




