कोलकाता : फुटबॉल खेलने के दौरान युवक की मौत

Updated at : 11 Feb 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   फुटबॉल खेलने के दौरान युवक की मौत

कोलकाता : सॉल्टलेक स्थित स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआइ) साई मैदान में फुटबॉल मैच खेलने के दौरान ही एक युवक अचानक बीमार हो गया और उसकी मौत हो गयी. शनिवार शाम को यह घटना हुई. मृतक का नाम ऋतिक दास (22) बताया जा रहा है. वह मूल रूप से भुवनेश्वर का रहनेवाला था. सूत्रों के […]

विज्ञापन

कोलकाता : सॉल्टलेक स्थित स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआइ) साई मैदान में फुटबॉल मैच खेलने के दौरान ही एक युवक अचानक बीमार हो गया और उसकी मौत हो गयी. शनिवार शाम को यह घटना हुई.

मृतक का नाम ऋतिक दास (22) बताया जा रहा है. वह मूल रूप से भुवनेश्वर का रहनेवाला था. सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शाम चार बजे के आस-पास मैदान में मैच के दौरान ही वह गिर गया और उसे साॅल्टलेक के एएमआरआइ अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि हार्ट अटैक आने से ही उसकी मौत हुई है. वह ओड़िशा के नेशनल यूनिवर्सिटी का छात्र था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola