कोलकाता : तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या का मामला, मुकुल समेत चार पर केस, दो गिरफ्तार

कोलकाता : नदिया जिले में कृष्णगंज के तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास की सरस्वती पूजा के कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को भाजपा नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सुजीत मंडल और कार्तिक मंडल नाम के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया […]
कोलकाता : नदिया जिले में कृष्णगंज के तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास की सरस्वती पूजा के कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को भाजपा नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सुजीत मंडल और कार्तिक मंडल नाम के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि एफआइआर में चार लोगों के नाम हैं, जिनमें से सुजीत और कार्तिक की गिरफ्तार देर रात हुई. एफआइआर के अलावा संदेह के घेरे में तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. घटनास्थल से देर रात ही विधायक को गोली मारने के लिए इस्तेमाल हुई देसी रिवॉल्वर भी बरामद की गयी. सीआइडी इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




