कोलकाता : पूछताछ के लिए अभी तारीख तय नहीं : सीबीआइ

कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ को सुप्रीम कोर्ट से कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने की इजाजत मिलने के बाद से एक तरफ सीबीआइ तो दूसरी तरफ पुलिस आयुक्त अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गये हैं. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ को सुप्रीम कोर्ट से कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने की इजाजत मिलने के बाद से एक तरफ सीबीआइ तो दूसरी तरफ पुलिस आयुक्त अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गये हैं.
सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिए पांच से आठ वरिष्ठ सदस्यों को लेकर एक टीम बनायी गयी है. इस टीम में वे अधिकारी शामिल हैं, जो शुरुआत से सारधा चिटफंड मामले की जांच से जुड़े हैं. दूसरी तरफ, सीबीआइ की तरफ से सीपी से पूछताछ की तारीख पर फैसला लेने के पहले ही पुलिस आयुक्त ने खुद सीबीआइ को एक पत्र भेजकर आठ फरवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










