ePaper

कोलकाता : वार्षिक जूनियर फेट में बच्चों ने ग्रैंडपैरेंट्स के साथ उठाया आनंद

Updated at : 06 Feb 2019 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : वार्षिक जूनियर फेट में बच्चों ने ग्रैंडपैरेंट्स के साथ उठाया आनंद

कोलकाता : डीपीएस, रूबी पार्क स्कूल में वार्षिक जूनियर फेट ‘एक्स्यूबेरेंजा’ का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया. स्कूल के सभी नौनिहालों ने फन स्टॉल व गेम्स कॉर्नर में अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया. फेस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल अनुश्री घोष ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : डीपीएस, रूबी पार्क स्कूल में वार्षिक जूनियर फेट ‘एक्स्यूबेरेंजा’ का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया. स्कूल के सभी नौनिहालों ने फन स्टॉल व गेम्स कॉर्नर में अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया. फेस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल अनुश्री घोष ने खुली हवा में गुब्बारे छोड़ कर सबके लिए इस फेट के खुलने की घोषणा की.

इस दौरान स्कूल की एक टीम ने एक गीत प्रस्तुत किया, जिसकी धुनों पर छोटे बच्चों ने डांस किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पढ़ने के अलावा बच्चों को यहां अभिव्यक्ति का पूरा मौका दिया जाता है. इन बच्चों के साथ स्कूल के नौनिहालों ने भी गेम्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर काफी आनंद उठाया. छोटे बच्चों के लिए हंसी और मस्ती का यह समारोह उनके लिए काफी यादगार रहेगा.

इस दौरान बास्केट द बॉल, ब्रेकिंग द पिरामिड, रिंग द रेनडीयर, फार्मूला 1, रोल द डाइस व विन द प्राइज जैसे खेलों का बच्चों ने काफी आनंद उठाया. स्टॉल लगाने के अलावा कक्षा 2 के बच्चों ने पार्टी कैप डेकोरेटिंग प्रतियोगिता, कक्षा तीसरी के बच्चों ने मास्क मेकिंग प्रतियोगिता, कक्षा 4 के बच्चों ने कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता व 5वीं के बच्चों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में भाग लिया.
इसके अलावा छोटे बच्चों ने अपने दादा-दादी व नाना-नानी के साथ ‘नो फायर कुकरी’, फोटो फ्रेम मेकिंग, फूल सजावट व रंगोली बनाने जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इको क्लब के सदस्यों ने यहां अलग से गेम्स स्टॉल लगाये गये. फूड स्टॉल पर भी बच्चों के लिए कई आइटम रखे गये थे. कार्यक्रम में आये गार्जियन व ग्रैंडपैरेंट्स ने कहा कि बच्चों के साथ गेम्स करने का अलग ही अनुभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola