मार्च तक कई मंडलों में रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल, हावड़ा और सियालदह मंडल की ट्रेनों पर पड़ेगा असर कोलकाता : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में चल रहे फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य के कारण 31 मार्च तक निर्धारित अवधि में रात 3.15 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक ट्रेन सेवा बाधित रहेगी. अगले तीन महीने तक चलने वाले इस कार्य को […]
विज्ञापन
आसनसोल, हावड़ा और सियालदह मंडल की ट्रेनों पर पड़ेगा असर
कोलकाता : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में चल रहे फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य के कारण 31 मार्च तक निर्धारित अवधि में रात 3.15 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक ट्रेन सेवा बाधित रहेगी.
अगले तीन महीने तक चलने वाले इस कार्य को देखते हुए जहां आसनसोल मंडल से रवाना होनेवाली पांच लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, वहीं हावड़ा मंडल से रवाना होनेवाली नौ ट्रेनों के परिचालन बाधित रहेगा. हालांकि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों रद्द किया गया है.
इसके साथ ही कोलकाता स्टेशन से रवाना होनेवाली 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को आसनसोल स्टेशन तक ही जाएगी, जबकि जसीडीह स्टेशन से रवाना होने वाली 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर बुधवार, शनिवार और रविवार को आसनसोल से ही रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










