जूट मिल श्रमिकों का न्यूनतम दैनिक वेतन बढ़ कर हुआ 327 रु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जूट मिल बचाने के लिए पहले ही 100 करोड़ का ऑर्डर दे चुकी है राज्य सरकार कोलकाता. राज्य सरकार ने जूट मिल श्रमिकों को लोकसभा चुनाव के पहले तोहफा दिया है. जूट मिल श्रमिकों के न्यूनतम दैनिक वेतन को बढ़ाकर 327 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. पहले यह 257 रुपये था. राज्य के श्रम […]
विज्ञापन
जूट मिल बचाने के लिए पहले ही 100 करोड़ का ऑर्डर दे चुकी है राज्य सरकार
कोलकाता. राज्य सरकार ने जूट मिल श्रमिकों को लोकसभा चुनाव के पहले तोहफा दिया है. जूट मिल श्रमिकों के न्यूनतम दैनिक वेतन को बढ़ाकर 327 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. पहले यह 257 रुपये था. राज्य के श्रम विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जूट मिल श्रमिकों के दैनिक वेतन में 70 रुपये की वृद्धि की गयी है और यह एक फरवरी 2019 से ही लागू हो गया है. बताया गया है कि यह नया वेतन उन सभी श्रमिकों के लिए भी लागू होगा, जो अभी इससे कम दैनिक वेतन पर काम कर रहे हैं.
गौरतलब है कि न्यूनतम वेतन को लेकर राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने जूट मिल मालिक व यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. बैठक में सभी पक्षों की सहमति से यह निर्णय लिया गया था. उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य सरकार ने जूट मिलों को बचाने के लिए उन्हें लगभग एक सौ करोड़ रुपये ऑर्डर दिया है. जूट मिल के बाद अब राज्य सरकार ने श्रमिकों के दैनिक वेतन में वृद्धि करने की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










