कोलकाता : मालदा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मौसम ने थामा तृणमूल का दामन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मालदा जिले का राजनीतिक ‘ मौसम ‘ बदल गया है. मालदा उत्तर से कांग्रेस सांसद मौसम बेनजीर नूर सोमवार को नवान्न भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं. मौसम नूर का तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मालदा जिले का राजनीतिक ‘ मौसम ‘ बदल गया है. मालदा उत्तर से कांग्रेस सांसद मौसम बेनजीर नूर सोमवार को नवान्न भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं.
मौसम नूर का तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया कि नूर मालदा उत्तर से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और वह अब कांग्रेस की बजाय तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हाेंगी. यही नहीं, तृणमूल ने नूर को प्रदेश महासचिव का पद भी सौंपा है. वह मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस का प्रचार-प्रसार देखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










