कोलकाता : मेट्रो समेत पूर्व रेलवे के 17 स्टेशनों में होगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था, मेट्रो की सुरंग में भी लगेंगे अत्याधुनिक कैमरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 2:24 AM
कोलकाता : मैदान मेट्रो स्टेशन में हाल ही में एक माह पहले आग लगने की घटना के बाद मेट्रो रेलवे ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है. पूर्व रेलवे मुख्यालय में सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने कहा […]
कोलकाता : मैदान मेट्रो स्टेशन में हाल ही में एक माह पहले आग लगने की घटना के बाद मेट्रो रेलवे ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है. पूर्व रेलवे मुख्यालय में सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने कहा कि सुरक्षा को लेकर ‘स्टेशन सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है.
इसके तहत मेट्रो, पूर्व रेलवे के 17 स्टेशनों समेत देश के 202 स्टेशनों को विशेष सुरक्षा प्रणाली से लैस किया जायेगा. इनमें हावड़ा, सियालदह, सांतरागाछी समेत कई स्टेशन शामिल हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अब मेट्रो के सुरंग में भी अत्याधुनिक कैमरे लगाये जायेंगे. सुरक्षा के लिहाज से हावड़ा, सियालदह, सांतरागाछी समेत कई स्टेशनों में अतिरिक्त प्रवेश व निकासी द्वार भी बंद किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










