कोलकाता : सुसाइड गेम्स के प्रति बच्चों को किया जायेगा जागरूक
कोलकाता : राज्य सरकार ने सुसाइड गेम्स से बच्चों की रक्षा के लिए कदम उठाया है. ब्लू व्हेल, मोमो समेत कई अन्य ऐसे मोबाइल गेम इंटरनेट पर मौजूद है, जिनकी चपेट में आने व खेलने के दौरान कई मासूमों ने खुदकशी कर ली, लेकिन अब इन गेम्स से बच्चों को बचाने के लिए राज्य सरकार […]
कोलकाता : राज्य सरकार ने सुसाइड गेम्स से बच्चों की रक्षा के लिए कदम उठाया है. ब्लू व्हेल, मोमो समेत कई अन्य ऐसे मोबाइल गेम इंटरनेट पर मौजूद है, जिनकी चपेट में आने व खेलने के दौरान कई मासूमों ने खुदकशी कर ली, लेकिन अब इन गेम्स से बच्चों को बचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष पहल के रूप में पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है.
रविवार को राज्य शिक्षा विभाग ने बताया कि स्कूल पाठ्यक्रम में उन विषयों को शामिल किया जायेगा, जिनके अध्ययन के बाद बच्चे मोबाइल गेम के जानलेवा खतरों के प्रति जागरूक हो सकें. सबसे पहले शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे तकनीक आधारित मोबाइल गेम के बारे में अच्छी तरह से समझ सकें. इसके बाद उन्हें बच्चों को पढ़ने लायक बनाया जायेगा. साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा में इसे पाठ्यक्रम के रूप में जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए