कोलकाता : 122 गुलाब स्तवक किये गये नेताजी को अर्पण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 2:05 AM
कोलकाता : नेताजी मंच, कोलकाता ने नेताजी की 122वीं जयंती पर विशेष आयोजन करते हुए 122 गुलाब फूलों के स्तवक नेताजी को अर्पण किये. इस दौरान नेताजी के बलिदानों को याद किया गया. 122 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पंक्तिबद्ध होकर नेताजी सुभाष रोड व राजेंद्र प्रसाद सारणी (क्लाइव रो) के मुहाने पर संस्था द्वारा 1996 […]
कोलकाता : नेताजी मंच, कोलकाता ने नेताजी की 122वीं जयंती पर विशेष आयोजन करते हुए 122 गुलाब फूलों के स्तवक नेताजी को अर्पण किये. इस दौरान नेताजी के बलिदानों को याद किया गया. 122 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पंक्तिबद्ध होकर नेताजी सुभाष रोड व राजेंद्र प्रसाद सारणी (क्लाइव रो) के मुहाने पर संस्था द्वारा 1996 में स्थापित नेताजी की मूर्ति पर ये स्तवक अर्पण किये.
इसके पूर्व एक विराट प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. प्रभात फेरी के मुख्य आकर्षण के तौर पर नेताजी की तस्वीर लिये आगे-आगे चल रही गाड़ी रही. समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के महासचिव भोला प्रसाद सोनकर ने कहा कि देश के प्रति नेताजी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं.
देश की आजादी और इसकी संप्रभुता हम सब भारतवासियों के लिए प्रथम वरीयता में शामिल होनी चाहिए. एकजुट के साथ देश के उत्थान के लिए प्रयास किये जाने चाहिए. नंदू सिंह, अभय सिंह, श्यामल कर, शिव कुमार मिश्रा, शिवकुमार माली, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, बबलू सोनकर, मनोज गुप्ता, विष्णु प्रसाद सोमानी, कार्तिक राय, विनोद सोनकर, राजन सोनकर, संतोष चौरसिया, सतेंद्र प्रसाद राउत, रवि सोनकर, नौशाद मियां, बिनोद सिंह ,रबिंद्र चौधरी, दिलीप महतो, धर्म साव, सनोज सिंह, मनोज सिंह, फकीरा राय, श्रीकांत सोनकर, गोपाल सिंह, शंभु सिंह, प्रेम सिंह, राजू खरवार, रंजीत मालाकार, बिमल घोष, सुनील खरवार, दीपक गुप्ता, हीरालाल राव, जीतेंद्र चौरसिया, जितोष चौरसिया, निजाम खान, अमन चौरसिया, बाबूलाल राव, गोविंद खरवार, राजू सोनकर, राजू राउत, राहुल सोनकर, सूरज सोनकर, राजू दास, नरेश अग्रवाल, शुभांकर साउ, कलाम बारी शेख़, अकबर शेख़, शिव कुमार तिवारी, राज कुमार सिंह, उपेन्द्र चौधरी, विनोद दूबे, धर्मेन्द्र सिंह, पवन मल्लिक, निलोंबित चक्रवर्ती, अशीम भट्टाचार्य, सूरज मल्लिक, राहुल, मोहन, हरींद्र, सरजू, गुंजन, रितेश, राजू दास, दीपक, राजेंद्र, रामप्रसाद, अविनाश, दरोगा, दिनेश, पारो, अरुण, जियानंद साव व अन्यों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










