ट्राइ के नये नियम से केबल ऑपरेटर व ग्राहकों पर बढ़ेगा कीमत का बोझ

कोलकाता : केबल टीवी परिसेवा को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नयी निर्देशिका के संबंध में राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि केंद्र सरकार ने अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान करने की बजाय ट्राई के माध्यम से नया फरमान जारी किया है. इस नये निर्देश से राज्य के […]
कोलकाता : केबल टीवी परिसेवा को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नयी निर्देशिका के संबंध में राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि केंद्र सरकार ने अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान करने की बजाय ट्राई के माध्यम से नया फरमान जारी किया है.
इस नये निर्देश से राज्य के केबल ऑपरेटर एंड मल्टीपल सिस्टम ऑपरेटर्स (एमएसओ) का लाभ का परिमाण कम होगा, जबकि ब्रॉडकॉस्टर की आमदनी बढ़ेगी. वहीं, इससे आम लोगों पर भी खर्च का बोझ बढ़ेगा. ट्राई के नये निर्देशानुसार, ग्राहकों काे अब केबल टीवी देखने के लिए अपना पैकेज चुनना होगा. 153.40 रुपये में सभी ग्राहकों को मुफ्त में 100 चैनल देखने को मिलेगा, लेकिन इसके अलावा अपनी पसंद का चैनल देखने के लिए आपको स्वयं उसका चयन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










