कोलकाता : निगम कर्मचारियों को जल्द मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं
Updated at : 17 Jan 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्दी ही सभी चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी. निगम के 15 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी चिकित्सा संबंधी समस्या के समाधान के लिए बुधवार को राज्य सरकार के वित्त विभाग के सचिव देवव्रत दासगुप्ता व निगम के मुख्य वित्त सचिव हरिहर प्रसाद मंडल के साथ […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्दी ही सभी चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी. निगम के 15 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी चिकित्सा संबंधी समस्या के समाधान के लिए बुधवार को राज्य सरकार के वित्त विभाग के सचिव देवव्रत दासगुप्ता व निगम के मुख्य वित्त सचिव हरिहर प्रसाद मंडल के साथ बैठक की जिसमें कर्मचारियों को जल्द चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का फैसला लिया गया.
निगम श्रमिक कर्मचारी संगठन के महासचिव अशोक सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार के अन्य सभी विभागों में कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं लेकिन निगम कर्मचारियों को नहीं. जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर, 2008 से राज्य सरकार मेडिकल भत्ते के नाम पर एक छोटी रकम देती थी,
लेकिन राज्य सरकार ने 2014 में एक विधेयक पेश किया था, जिसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों को मेडिकल खर्च की बजाये कैशलेस मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की गयी, जिसके अंतर्गत पेंशनरों को भी इस दायरे में रखा गया था, लेकिन उस समय कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित रखा गया था जिसे लेकर नगर निगम के सभी कर्मचारी संगठनों की ओर से मेडिकल भत्ते में संशोधन की मांग जारी थी.
इसी समस्या को लेकर बुधवार को सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिधिनिधियों के साथ बैठक हुई. जिसमें वित्त सचिव की ओर से जल्दी ही नगर निगम के कर्मचारियों को भी राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह मेडिकल सुविधा प्रदान करने बात कही गयी. इसमें निगम के पेंशनरों को भी रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




