कोलकाता : सिर्फ बड़ी भाभी ही नहीं, पत्नी की सहेली संग भी कर चुका था अय्याशी
Updated at : 09 Jan 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

ससुराल में शादी के बाद रोजाना रात को पत्नियों की अदला-बदली का मामला कोलकाता : बालीगंज इलाके के बालीगंज पार्क में ससुराल में परंपरा के नाम पर रोजाना रात को बहुओं की अदला-बदली की करया थाने में शिकायत दर्ज होने के मामले में आये दिन पुलिस की जांच में नये-नये खुलासे हो रहे हैं. पुलिस […]
विज्ञापन
ससुराल में शादी के बाद रोजाना रात को पत्नियों की अदला-बदली का मामला
कोलकाता : बालीगंज इलाके के बालीगंज पार्क में ससुराल में परंपरा के नाम पर रोजाना रात को बहुओं की अदला-बदली की करया थाने में शिकायत दर्ज होने के मामले में आये दिन पुलिस की जांच में नये-नये खुलासे हो रहे हैं.
पुलिस को हाल ही में जांच में पता चला कि पीड़ित महिला के पति सुरंजन सेन सिर्फ घर में ही अपनी बड़ी भाभी के साथ ही नहीं, बल्कि गत वर्ष सितंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में जाने के दौरान अपनी पत्नी की सहेली के साथ भी अवैध संबंध बनाया था. पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के ससुराल वालों से पूछताछ की. जिसमें घर के नौकरों व पड़ोसी भी शामिल हैं.
क्या कहना है पुलिस का :
इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि हम मामले की तह तक जाकर इसकी जांच कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मेंपीड़िता के जिस महिला दोस्त का नाम सामने आया है, उनसे इमेल के जरिये कुछ सवालों का जवाब पूछा जायेगा.
वहीं दूसरी तरफ जांच के दौरान पीड़िता के पास से एक आॅडियो क्लिप भी पुलिस ने जब्त किया है. इसमें पत्नी की अदला-बदली के संबंध में कई तथ्य हाथ लगे हैं. उस क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद अदालत में इस मामले के बारे में जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




