कोलकाता : परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी जानकारी, सात जनवरी से शुरू होगी ऑनलाइन भुगतान प्रणाली
Updated at : 30 Dec 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग ने दलाल चक्र को खत्म करने के लिए कई नयी परियोजनाएं शुरू करने का फैसला किया है. सात जनवरी 2019 से लाइसेंस रिनिवल कराने से लेकर यह सभी प्रकार कार्यों के लिए लगनेवाली आवश्यक राशि सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से जमा होगा. इससे लोगों को बेहतर परिसेवा […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग ने दलाल चक्र को खत्म करने के लिए कई नयी परियोजनाएं शुरू करने का फैसला किया है. सात जनवरी 2019 से लाइसेंस रिनिवल कराने से लेकर यह सभी प्रकार कार्यों के लिए लगनेवाली आवश्यक राशि सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से जमा होगा. इससे लोगों को बेहतर परिसेवा भी मिलेगी और साथ ही दलाल चक्र का भी अंत होगा.
यह जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार नई पहल शुरू कर रही है, जिससे राज्य में किसी भी क्षेत्र से पंजीकृत वाहन का किसी भी आरटीओ में सीएफ व गाड़ी का टैक्स जमा किया जा सकेगा.
अब तक जहां गाड़ी का पंजीकरण हुआ है, वहीं सीफ व टैक्स जमा करना पड़ता था. लेकिन जनवरी महीने से राज्य में किसी भी आरटीओ में वाहन का सीएफ व टैक्स जमा लिया जायेगा.
श्री अधिकारी ने बताया कि बकाया वसूली के लिए भी परिवहन विभाग नया स्कीम लेकर आ रही है, जिसके तहत राज्य सरकार कर में 60 प्रतिशत तक की छूट देने का फैसला किया है.
जानकारी के अनुसार, अभी राज्य के लोगों पर ब्याज सहित कुल 622 करोड़ रुपये का कर बकाया है, जिसमें से 350 करोड़ रुपये मूलधन व 272 करोड़ ब्याज की राशि है. परिवहन विभाग इस मूल धन को वसूलने के लिए नई स्कीम का लांच कर 350 करोड़ रुपये को वसूलना चाहती है. परिवहन मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द इस योजना की घोषणा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




