कोलकाता : एयरपोर्ट से 67.38 लाख की विदेशी मुद्राएं जब्त, एक यात्री गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से म्यांमार जाने से पूर्व तलाशी के दौरान एक यात्री के पास से 96.2 हजार डॉलर (67.38 लाख रुपये) की विदेशी मुद्राएं जब्त की गयीं. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. कस्टम सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार यात्री का नाम […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से म्यांमार जाने से पूर्व तलाशी के दौरान एक यात्री के पास से 96.2 हजार डॉलर (67.38 लाख रुपये) की विदेशी मुद्राएं जब्त की गयीं. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.
कस्टम सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार यात्री का नाम मेयमिन खान है. वह एयरइंडिया की फ्लाइट ए1 233 से रवाना होने वाला था. एक गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने उसके बैग की तलाशी ली. इस दौरान उसके बैग से बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्राएं मिलीं. विदेशी मुद्रा जब्त कर ली गयी.
कस्टम के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त विदेशी मुद्राएं 96.2 डॉलर की हैं, जिसका भारतीय मूल्य करीब 67 लाख 38 हजार 810 रुपये है. कस्टम विभाग के अधिकारी उससे बैध दस्तावेज नहीं मिलने और बड़े पैमाने पर रुपये के बारे में सही तथ्य नहीं दे पाने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










