बंगाल में भाजपा की रथयात्रा : पार्टी नेता गुरुवार को मुख्य सचिव, डीजीपी से करेंगे मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2018 10:29 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सरकार ने बुधवार को राज्य भाजपा के नेतृत्व से कहा कि पार्टी के ‘रथ यात्रा’ कार्यक्रम के लिए लालबाजार पुलिस मुख्यालय में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ मुलाकात करें. यह जानकारी एक वरिष्ठ नेता ने दी. पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि पार्टी को […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सरकार ने बुधवार को राज्य भाजपा के नेतृत्व से कहा कि पार्टी के ‘रथ यात्रा’ कार्यक्रम के लिए लालबाजार पुलिस मुख्यालय में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ मुलाकात करें. यह जानकारी एक वरिष्ठ नेता ने दी.
पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि पार्टी को सरकार से पत्र मिला है जिसमें इसे कार्यक्रम के बारे में चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को लालबाजार पुलिस मुख्यालय जाने के लिए कहा गया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सात दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से कहा कि 12 दिसम्बर तक भाजपा के तीन प्रतिनिधियों से मुलाकात करें और 14 दिसंबर तक ‘रथ यात्रा’ पर निर्णय करें. उन्होंने कहा, हमें गुरुवारकी शाम साढ़े पांच बजे लालबाजार आने के लिए कहा गया है. हम वहां समय पर पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता मुकुल रॉय, प्रताप बनर्जी और स्वयं मजूमदार शामिल होंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार से कूचबिहार जिले से ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के नाम से अभियान की शुरुआत करनेवाले थे. दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से यह अभियान नौ दिसंबर को और बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर से 14 दिसंबर को शुरू होना था. रथ यात्राओं में पश्चिम बंगाल के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










