चेक बाउंस मामले में क्रिकेटर शमी को अदालत की फटकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चेक बाउंस मामले में अदालत ने कड़ी फटकार लगायी है. उन्हें इस मामले की अगली सुनवाई की तय तारीख 15 जनवरी को अलीपुर कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है. अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अगली तारीख में भी […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चेक बाउंस मामले में अदालत ने कड़ी फटकार लगायी है. उन्हें इस मामले की अगली सुनवाई की तय तारीख 15 जनवरी को अलीपुर कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है. अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अगली तारीख में भी अदालत में सशरीर हाजिर नहीं हुए, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जायेगा.
इस मामले में हसीन जहां के वकील अनिर्वान गुहाठाकुरता ने बताया कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अप्रैल महीने में अलीपुर कोर्ट में पति मोहम्मद शमी के खिलाफ चेक बाउंस होने के बाद शिकायत दर्ज करायी थी.
इस मामले की सुनवाई के दौरान सितंबर महीने में मोहम्मद शमी को अदालत में हाजिर होने के कहा गया था. लेकिन उस तारीख को शमी अदालत नहीं आये. उनके वकील के तरफ से नवंबर महीने में मामले की सुनवाई के दौरान शमी के अदालत में मौजूद रहने की बात कही गयी थी. लेकिन नवंबर महीने में बुधवार को भी सुनवाई के दौरान शमी अदालत परिसर में हाजिर नहीं हुए.
इसके बाद न्यायाधीश ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी, उस दिन अगर शमी अदालत में सशरीर हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ अदालत गिरफ्तारी वारंट जारी करने को बाध्य होगी.
ज्ञात हो कि घरेलू खर्च के लिए बैंक से रुपये निकालते समय हसीन जहां का एक चेक बाउंस हो गया था. इसके बाद उन्होंने अदालत में शमी के खिलाफ मामला दायर किया था. इसी मामले की सुनवाई के दौरान ही अदालत में शमी को हाजिर होने को कहा गया है.
15 जनवरी तक सशरीर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो जारी होगा गिरफ्तारी वारंट
पत्नी हसीन जहां ने चेक बाउंस होने के बाद अदालत में किया था मामला
इसके पहले भी सितंबर महीने के डेट पर अदालत में हाजिर नहीं हुए थे शमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










