कोलकाता : मालिक के यौन शोषण से परेशान होकर पहुंची थाने
Updated at : 02 Nov 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : फूलबागान इलाके में एक मकान मालिक को अपने घर की नाबालिग नौकरानी से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मकान मालिक का नाम तपन भट्टाचार्य है. वह सूरा द्वितीय लेन का रहनेवाला है. पीड़ित 14 वर्षीया किशोरी इस तरह की हरकतों से परेशान होकर परिवार के […]
विज्ञापन
कोलकाता : फूलबागान इलाके में एक मकान मालिक को अपने घर की नाबालिग नौकरानी से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मकान मालिक का नाम तपन भट्टाचार्य है. वह सूरा द्वितीय लेन का रहनेवाला है. पीड़ित 14 वर्षीया किशोरी इस तरह की हरकतों से परेशान होकर परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची थी.
जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह तपन भट्टाचार्य के घर में काम करती थी. उसका मकान मालिक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था. कई बार उसके शरीर के कई गुप्त हिस्सों को छूकर उसे परेशान करता था.
इतना ही नहीं, उस घर के अंदर जब वह शौच के लिए जाती थी, तो वह छिपी नजरों से ओछी हरकतें भी करता था. इससे तंग आकर वह मदद के लिए थाने में आयी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है.घर के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




