विश्व बांग्ला शारद सम्मान की हुई घोषणा, 23 अक्तूबर को रेड रोड पर आयोजित कार्निवल में कमेटियों को किया जायेगा पुरस्कृत

Updated at : 16 Oct 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व बांग्ला शारद सम्मान की हुई घोषणा, 23 अक्तूबर को रेड रोड पर आयोजित कार्निवल में कमेटियों को किया जायेगा पुरस्कृत

कोलकाता : राज्य के सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से महानगर व आस-पास के जिलों को दिये जानेवाले विश्व बांग्ला शारद सम्मान के विजेता पूजा कमेटियों के नाम की घोषणा कर दी है. सोमवार को राज्य के सूचना व संस्कृति राज्य मंत्री इंद्रनील सेन ने नंदन परिसर में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से महानगर व आस-पास के जिलों को दिये जानेवाले विश्व बांग्ला शारद सम्मान के विजेता पूजा कमेटियों के नाम की घोषणा कर दी है. सोमवार को राज्य के सूचना व संस्कृति राज्य मंत्री इंद्रनील सेन ने नंदन परिसर में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न श्रेणियों में कुल 75 पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इनमें सर्वोत्तम पूजा कमेटी की श्रेणी में 17 पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया जाएगा.
इसके साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा श्रेणी में 11, सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल श्रेणी में नौ, सर्वश्रेष्ठ प्रकाशसज्जा श्रेणी में छह, सर्वश्रेष्ठ थीम श्रेणी में 15, सर्वश्रेष्ठ आविष्कार श्रेणी में चार, सर्वश्रेष्ठ थीम गीत श्रेणी में एक, सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अनुकूल श्रेणी में छह, सर्वश्रेष्ठ ब्रांडिंग श्रेणी में दो, सर्वश्रेष्ठ ढाकेश्री श्रेणी में दो, विश्वबांग्ला सर्वश्रेष्ठ सावेकी पूजा श्रेणी में दो पूजा कमेटियों के विजेता पूजा पंडालों के नाम की घोषणा की.
उन्होंने बताया कि कोलकाता के साथ-साथ 22 जिलों के पूजा कमेटियों को भी सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से सर्वश्रेष्ठ पूजा, सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस बार सर्वश्रेष्ठ पूजा थीम गीत की श्रेणी में सुरुचि संघ विजेता बनी है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुरुचि संघ के पूजा थीम गीत की रचना की है.
इस मौके पर सूचना व संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार, विभाग की विशेष सचिव महुआ बनर्जी व निदेशक मित्रा चटर्जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola