थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, दमदम में डेंगू ने ली दस साल के छात्र की जान
Updated at : 10 Oct 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में डेंगू का कहर जारी है. डेंगू ने फिर एक मासूम की जान ले ली. दमदम नगरपालिका के पांच नंबर वार्ड इलाके में डेंगू से पीड़ित दस वर्षीय एक छात्र की मंगलवार की सुबह मौत हो गयी. मृत छात्र का नाम अनिश सरकार बताया गया है. वह कई दिनों से बुखार से […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में डेंगू का कहर जारी है. डेंगू ने फिर एक मासूम की जान ले ली. दमदम नगरपालिका के पांच नंबर वार्ड इलाके में डेंगू से पीड़ित दस वर्षीय एक छात्र की मंगलवार की सुबह मौत हो गयी. मृत छात्र का नाम अनिश सरकार बताया गया है. वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था.
उसे पिछले गुरुवार को वीआइपी रोड स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन स्थिति गंभीर होते देख उसे अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल की ओर से मौत का कारण डेंगू बताया गया है. मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में महानगर और आसपास के इलाकों में डेंगू से कई लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




