जेयू से डी लिट की उपाधि लेने से सचिन तेंडुलकर का इंकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी से डी लिट की उपाधि लेने से इनकार कर दिया है. यूनिवर्सिटी सचिन को अपने 63वें सालाना दीक्षांत समारोह में सम्मानित करना चाहती थी लेकिन उन्होंने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए उपाधि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी से डी लिट की उपाधि लेने से इनकार कर दिया है. यूनिवर्सिटी सचिन को अपने 63वें सालाना दीक्षांत समारोह में सम्मानित करना चाहती थी लेकिन उन्होंने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए उपाधि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.
सचिन ने अपना जवाब यूनिवर्सिटी को भेज दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सचिन द्वारा उपाधि लेने से इनकार करने की बात की पुष्टि की है. सचिन इससे पहले ऑक्सफाेर्ड यूनिवर्सिटी, मैसूर यूनिवर्सिटी और राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड सांइसेज से भी सम्मान लेने से इनकार कर चुके हैं. माना जाता है कि वह बिना मेहनत किये किसी भी दर्जे की उपाधि लेने के हक में नहीं रहे हैं.
बीते साल पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट लेने से इनकार दिया था. सचिन के सम्मान से इनकार के बाद यूनिवर्सिटी ने यह उपाधि बॉक्सर और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम को यह सम्मान देने का फैसला किया है. इसके अलावा अर्थशास्त्री कौशिक बसु और बंधन बैंक के प्रमुख चंद्रशेखर घोष को भी डी लिट की उपाधि से नवाजा जायेगा. यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर को होने वाला है. इसकी तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










