स्टॉक में रखी दवाओं की बिक्री व वितरण पर रोक, राज्य के ड्रग कंट्रोलर ने जारी किया निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बागड़ी मार्केट में आग की घटना के बाद दवाओं की आपूर्ति पर संकट आने के आसार थे. इसी बीच, राज्य के ड्रग कंट्रोलर ने बुधवार को नया निर्देश जारी करते हुए कहा कि बागड़ी मार्केट में अग्निकांड के बाद वहां जो भी दवाएं स्टॉक में बची हैं, उनकी ब्रिकी या वितरण नहीं किया […]
विज्ञापन
कोलकाता : बागड़ी मार्केट में आग की घटना के बाद दवाओं की आपूर्ति पर संकट आने के आसार थे. इसी बीच, राज्य के ड्रग कंट्रोलर ने बुधवार को नया निर्देश जारी करते हुए कहा कि बागड़ी मार्केट में अग्निकांड के बाद वहां जो भी दवाएं स्टॉक में बची हैं, उनकी ब्रिकी या वितरण नहीं किया जा सकेगा. ड्रग कंट्रोलर ने दवाआें की बिक्री व वितरण पर रोक लगा दी है.
ड्रग कंट्रोलर ने इन दवाओं को इसे बनानेवालीं कंपनियों को वापस लौटाने का प्रस्ताव दिया है. ड्रग कंट्रोलर ने अपने बयान में कहा है कि रोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि बागड़ी मार्केट में एक सौ से भी अधिक थोक दवा की दुकानें हैं, इनमें से लगभग 28 दुकानें आग में जल चुकी हैं. इन 28 दुकानों में जो दवाएं बची हैं, उसे बाजार में नहीं बेचने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










