कोलकाता अग्निकांड : आग में किसी की फंसे रहने की संभावना से मंत्री ने किया इनकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2018 9:42 AM
दुकानदारों ने आग लगाने की साजिश की आशंका जतायी कोलकाता : दमकल मंत्री शोभन चटर्जी ने कहा कि आग में किसी के फंसे रहने की संभावना बहुत ही कम है. आग रात में लगी थी, इस कारण मार्केट में किसी के फंसे रहने की संभावना बहुत ही कम है. दमकल की इंजनों की मदद से […]
दुकानदारों ने आग लगाने की साजिश की आशंका जतायी
कोलकाता : दमकल मंत्री शोभन चटर्जी ने कहा कि आग में किसी के फंसे रहने की संभावना बहुत ही कम है. आग रात में लगी थी, इस कारण मार्केट में किसी के फंसे रहने की संभावना बहुत ही कम है. दमकल की इंजनों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए लैडर मंगवायी थी, लेकिन इलाका बहुत ही घना है और तारों का जाल फैला हुआ है. इस कारण लैडर का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है.
लेकिन दमकल के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने के लिए जी जान से मशक्कत कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द आग पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. मार्केट के अंदर प्रवेश करने के लिए कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है और दीवारों को काटकर दमकल के कर्मचारी अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर बागड़ी मार्केट के अंदर से विस्फोट की आवाज भी आ रही है.
ऐसा माना जा रहा है कि अंदर में बहुत से दाह पदार्थ हैं. मार्केट में परफ्यूम की दुकानें भी थी. इस कारण आग और तेजी से फैल रही है. मार्केट के दूसरे और तीसरे तल्ले पर आग पूरी तरह से फैल चुकी है. दूसरी ओर बागड़ी मार्केट के संलग्न इलाकों में यातायात बंद कर दिया गया है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात को मार्केट की बत्तियां बुझा दी जाती थी और मार्केट को बंद कर दिया जाता था.
स्थानीय दुकानदार आशंका जता रहे हैं कि किसी ने आग लगा दी है. खुद से आग लगने की संभावना बहुत ही कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










