कोलकाता : कैब कंपनी पर निर्देश के उल्लंघन का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : ऑनलाइन के माध्यम से कैब सेवा प्रदान करनेवाली कंपनियां राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का उल्लंघन कर रही हैं और साथ ही परिवहन विभाग को गलत रिपोर्ट भी पेश कर रही हैं. ऐसा ही आरोप ऑनलाइन कैब सेवा प्रदान करनेवाली कंपनियों पर लगा है. कैब कंपनियों द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट […]
विज्ञापन
कोलकाता : ऑनलाइन के माध्यम से कैब सेवा प्रदान करनेवाली कंपनियां राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का उल्लंघन कर रही हैं और साथ ही परिवहन विभाग को गलत रिपोर्ट भी पेश कर रही हैं. ऐसा ही आरोप ऑनलाइन कैब सेवा प्रदान करनेवाली कंपनियों पर लगा है. कैब कंपनियों द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट सही है या गलत, इसकी जानकारी लेने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कैब कंपनी के कार्यालय में धावा बोला. वहां जाकर उन्होंने देखा कि कैब कंपनी द्वारा जो रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है, उसमें कई भूल तथ्य हैं.
यात्रियों की संख्या, किराया, सर्ज चार्ज सहित अन्य आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं. इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कैब कंपनी को फिर से रिपोर्ट पेश करने को कहा है. आरोप है कि कैब कंपनियां कभी भी मनमाने ढंग से किराया बढ़ा दे रही हैं. थोड़ी-सी बारिश हो या तेज धूप, दोनों ही समय किराया अचानक बढ़ जाता है. ऑफिस टाइम के समय तो हमेशा ही कैब का किराया अधिक होता है. परिवहन विभाग ने कैब कंपनी को नये सिरे से रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




