कोलकाता : गौड़ीय मिशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

हर्षोल्लास के साथ बागबाजार स्थित गौड़ीय मिशन में मनाया गया तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कोलकाता : महानगर के बागबाजार स्थित गौड़ीय मिशन में अायोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्रीमद भक्तिसुहृद परिब्राजक गोस्वामी महाराज ने की. इस अवसर पर आयोजित धर्म सम्मेलन में मुख्य […]
हर्षोल्लास के साथ बागबाजार स्थित गौड़ीय मिशन में मनाया गया तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
कोलकाता : महानगर के बागबाजार स्थित गौड़ीय मिशन में अायोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्रीमद भक्तिसुहृद परिब्राजक गोस्वामी महाराज ने की. इस अवसर पर आयोजित धर्म सम्मेलन में मुख्य अतिथि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश समाप्ति चटर्जी थे. मुख्य वक्ता के रुप में मंत्री डाॅ शशि पांजा शामिल थीं. सम्मानित अतिथि के रूप में पार्षद बापी घोष, गौड़ीय मिशन विद्यामंदिर की अध्यक्ष मंजू मित्र, वरिष्ठ पत्रकार विश्वंभर नेवर, विशिष्ट समाजसेवी व उद्योगपति विजय डोकानिया, निर्मल कुमार अग्रवाल व रतन लाल अग्रवाल ने भाग लिया. गौड़ीय मिशन के सेवा सचिव भक्ति सुंदर सन्यासी महाराज ने मुख्य वक्ता के रुप में प्रवचन प्रदान किया.
इस अवसर दूसरे दिन विशाल नगर संकीर्तन व शोभायात्रा निकाली गयी जो गौड़ीय मिशन, बागबाजार से आरंभ होकर श्यामबाजार, हाथीबागान, कालेज स्ट्रीट, बड़ाबाजार, बीके पाल, शोभाबाजार होते हुए बागबाजार में समाप्त हुई. इसमें लगभग 1500 भक्तगण शामिल थे. शाम में एक धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्यामल कुमार सेन, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री साधन पांडे शामिल थे.
सम्मानित अतिथि के रूप में जेआईएस विश्वविद्यालय के उपकुलपति डाॅ बीसी मल, सिद्धों कान्हों बिरसा विश्वविद्यालय की पूर्व उपकुलपति डाॅ ताप्ती मुखर्जी, विधाननगर म्यूनिसिपल काॅरपोरेशन की चेयरपर्सन कृष्णा चक्रवर्ती, विशिष्ट समाजसेवी रामानंद रस्तोगी, संतोषरंजन साहा शामिल थे.
जन्माष्टमी के अंतिम दिन सुबह 4 बजे से नंदोत्सव मनाया गया, जिसमें नृत्य नाटिका के माध्यम से भक्तों ने सुमधुर प्रस्तुति दी. इस आशय की जानकारी देते हुए गौड़ीय मिशन ग्रंथ विभाग के अध्यक्ष भक्तिरक्षक ऋषिकेश महाराज ने दी. कार्यक्रम के दोनों दिन महावीर प्रसाद रावत ने धर्म सम्मेलन के दोनों दिन मंच संचालन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




