महिला कांग्रेस की टीम पहुंची वीरभूम

कोलकाता: प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की एक टीम वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार में पहुंची और हालात का जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद राज्य की राजनीति में तूफान आ गया. टीम का आरोप है कि एसपी आलोक राजगोरिया से एप्वायंटमेंट रहने के बावजूद वह […]
कोलकाता: प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की एक टीम वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार में पहुंची और हालात का जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद राज्य की राजनीति में तूफान आ गया. टीम का आरोप है कि एसपी आलोक राजगोरिया से एप्वायंटमेंट रहने के बावजूद वह अपने कार्यालय में नहीं थे.
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता रहमान और उनकी टीम ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. आखिरकार डेपुटी सुपर को ज्ञापन दिया गया. टीम का आरोप है कि वीरभूम जिले में कानून व्यवस्था बदहाल है. यहां कोई महिला सुरक्षित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




