छात्र का शव बागान में फंदे से लटका मिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के पाथरघाटा इलाके में रविवार रात ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. छात्र का शव बागान में आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ पाया गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे […]
विज्ञापन
कोलकाता. विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के पाथरघाटा इलाके में रविवार रात ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. छात्र का शव बागान में आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ पाया गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है.
पुलिस के मुताबिक मृत छात्र का नाम साइनुर मोल्ला उर्फ विक्की (17) है.
वह न्यूटाउन के तेघरिया मोल्लापाड़ा का ही रहनेवाला था. रविवार की शाम से ही वह लापता था. जब उसके घ���वालों ने खोजबीन की, तो कहीं पता नहीं चला. अंत में पास में ही एक बागान में कुछ लड़कों ने देखा कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है. पुलिस का कहना है कि फांसी लगाकर ही किसी ने हत्या की है, क्योंकि उसके गर्दन पर लगातार खरोच के निशान भी मिले हैं. उसके दोनों पैर की सारी अंगुलियां भी सीधा नीचे की तरफ झुकी हुई थी. दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथ बांध कर फंदे से लटका कर हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










