छात्र परिषद के दो गुटों में अधीर चौधरी के सामने ही हाथापाई

Updated at : 29 Aug 2018 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र परिषद के दो गुटों में अधीर चौधरी के सामने ही हाथापाई

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के सामने ही छात्र परिद के दो गुटों के बीच खुलेआम हाथापाई हुई. बताया जाता है कि हाथापाई अधीर समर्थक व सोमेन मित्र समर्थक गुटों के बीच हुई. दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर घूंसे, थप्पड़ चलाये. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के भाषण के वक्त हुई […]

विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के सामने ही छात्र परिद के दो गुटों के बीच खुलेआम हाथापाई हुई. बताया जाता है कि हाथापाई अधीर समर्थक व सोमेन मित्र समर्थक गुटों के बीच हुई. दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर घूंसे, थप्पड़ चलाये. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के भाषण के वक्त हुई इस घटना के दौरान पार्टी नेतृत्व सकते में आ गये.
महाजाति सदन में घटना को केंद्र कर तनाव की स्थिति देखी गयी.उल्लेखनीय है कि छात्र परिषद का 65वां स्थापना दिवस समारोह महाजाति सदन में चल रहा था. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश छात्र परिषद के अध्यक्ष सौरभ प्रसाद कर रहे थे. मौके पर बेरोजगारी दूर करने, कॉलेजों में काउंंसिलिंग बंद करने व छात्र यूनियन चुनाव कराने, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने व उसे ऑनलाइन करने के अलावा कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गयी. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सोमेन मित्र के बेटे रोहन मित्र ने मंच पर वक्तव्य रखा.
इसके बाद भाषण देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी उठे. उसी वक्त उनके ठीक पीछे बैज को लेकर छात्र परिषद के दो गुटों के बीच हंगामा शुरू हो गया. आरोप है कि बैज न मिलने पर सोमेन मित्र गुट के कार्यकर्ताओं और अधीर गुट के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा शुरू हुआ. देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गया. मारपीट के साथ-साथ एक दूसरे पर गालियों की बौछार भी की जा रही थी. भाषण के दौरान ऐसी स्थिति देख कर अधीर चौधरी असमंजस में पड़ गये. वह बार-बार छात्र परिषद के नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारपीट न करके शांति कायम करने का अनुरोध करते रहे. बावजूद इसके हंगामा जारी रहा. आरोप लगाये जा रहे हैं कि योजनाबद्ध तरीके से यह हंगामा किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola