युवा तृणमूल नेताओं ने रेड लाइट एरिया में जाकर बंधवायी राखी
Updated at : 27 Aug 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : तूणमूल कांग्रेस ने पूरे जिले में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. फव्वारा मोड़ इलाके में लोगों ने एक दूसरे को राखी बांधकर आपसी प्रेम और सौहार्द की रक्षा का संकल्प लिया. युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को मालदा शहर के रेडलाइट एरिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जिला युवा तृणमूल […]
विज्ञापन
मालदा : तूणमूल कांग्रेस ने पूरे जिले में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. फव्वारा मोड़ इलाके में लोगों ने एक दूसरे को राखी बांधकर आपसी प्रेम और सौहार्द की रक्षा का संकल्प लिया. युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को मालदा शहर के रेडलाइट एरिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अमलान भादुड़ी, पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
युवा तृणमूल के लोगों ने रेडलाइट एरिया की महिलाओं से राखी बंधवाई. महिलाओं ने भी उन लोगों का मुंह मीठा करवाया. वहीं फव्वारा मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में इंगलिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन निहार घोष, वाइस चेयरमैन दुलाल सरकार और नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे. यहां पर राह चलते लोगों को राखी बांधी गई.
मालदा जिला पुलिस की ओर से इंगलिश बाजार शहर के रथबाड़ी मोड़ इलाके में रक्षा बंधन उत्सव के जरिये सेफ ड्राइव सेव लाइफ का संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरिंदम सरकार, डीएसपी श्यामल मंडल, शुभतोष सरकार, विपुल मजुमदार, एसडीओ सदर पार्थ चक्रवर्ती व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. महिला पुलिस कर्मियों ने इस दौरान एसपी को राखी बांधी. इसके अलावा बस, ट्रक, मोटरसाइकिल आदि रुकवा कर उनके चालकों को भी राखी बांधी गई. इस दौरान उनसे ट्राफिक नियमों के अनुसार गाड़ी चलाने की अपील की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




