कोलकाता : इलियट रोड स्थित इमारत में लगी आग
Updated at : 26 Aug 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत इलियट रोड स्थित वाणिज्यिक इमारत के एक कार्यालय में आग लग गयी. घटना शनिवार को अपराह्न करीब 3.50 बजे घटी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के पांच इंजन मौके पर पहुंचे. कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. आग तेजी से फैल रहा था. इधर […]
विज्ञापन
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत इलियट रोड स्थित वाणिज्यिक इमारत के एक कार्यालय में आग लग गयी. घटना शनिवार को अपराह्न करीब 3.50 बजे घटी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के पांच इंजन मौके पर पहुंचे. कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.
आग तेजी से फैल रहा था. इधर इमारत में फंसे कुछ लोगों को दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इमारत के आसपास बैरिकेड लगा दिये गये थे ताकि कोई व्यक्ति हादसे वाली जगह तक नहीं पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 5.30 बजे आग नियंत्रित कर ली गयी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. खबर लिखे जाने तक अाग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




