बंगाल की चार महिलाओं को बंधक बना देह व्यापार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रोहतक (हरियाणा ). रोहतक शहर की राजीव कालोनी में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. मकान में बंधक 4 महिलाओं को छुड़वाया गया, जो कि बंगाल की रहने वाली हैं. पुलिस ने रैकेट चलाने वाले 3 व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्तार किया है. जिन्हें बुधवार को अदालत […]
विज्ञापन
रोहतक (हरियाणा ). रोहतक शहर की राजीव कालोनी में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. मकान में बंधक 4 महिलाओं को छुड़वाया गया, जो कि बंगाल की रहने वाली हैं. पुलिस ने रैकेट चलाने वाले 3 व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्तार किया है. जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जायेगा. इनसे पूछताछ की जा रही है कि इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस मामले में और भी कुछ कड़ियां सामने आ सकती हैं.
रोहतक पुलिस कंट्रोल रूम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि राजीव कालोनी में सतीश बागड़ी के मकान में जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है. पुलिस ने सूचना के आधार पर इस मकान पर रेड की तो वहां पर पुलिस को बंगाल की रहने वाली 4 महिलाएं मिलीं, जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया था और जबरन उनसे देह व्यापार करवाया जाता था. इस संबंध में पुलिस ने सतीश बागड़ी उसकी पत्नी व 2 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. बंधक बनायी गयी महिलाओं का कहना है कि वह पश्चिम बंगाल कि रहने वाली हैं, जबकि उन्हें बंधक बनाने वालों का दावा है कि वे सभी बांग्लादेशी हैं. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










