तीन महीने में भारत आये रोमानियाई नागरिकों की जानकारी लेगी पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में एटीएम फ्रॉड मामले में रोमानियाई नागरिकों की लगातार हो रही गिरफ्तारी की घटना के बाद कोलकाता पुलिस अब इस पूरे गिरोह की जड़ तक जाकर जांच करना चाहती है. इसके लिए कोलकाता पुलिस जल्द कोलकाता में मौजूद रोमानियाई दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करेगी. पुलिस का कहना है कि कोलकाता पुलिस […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में एटीएम फ्रॉड मामले में रोमानियाई नागरिकों की लगातार हो रही गिरफ्तारी की घटना के बाद कोलकाता पुलिस अब इस पूरे गिरोह की जड़ तक जाकर जांच करना चाहती है. इसके लिए कोलकाता पुलिस जल्द कोलकाता में मौजूद रोमानियाई दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करेगी.
पुलिस का कहना है कि कोलकाता पुलिस को अबतक की जांच में पता चला है कि पूरी वारदात के लिए मार्च से मई महीने के बीच जाल फैलाया गया था. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाने लगा. इसीलिए पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मार्च से मई महीने के बीच कौन-कौन रोमानियाई भारत में आये थे और किस काम के सिलसिले में आये थे.
इसकी जानकारी जुटाने के लिए कोलकाता पुलिस जल्द कोलकाता में रोमानियन दूतावास के अधिकारियों से इस बारे में संपर्क करेगी. इसके अलावा पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पासपोर्ट की भी जांच कर रही है कि वह असली हैं या नकली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










