कसबा में दो, न्यू मार्केट में एक व एग्लिन रोड में एक एटीएम में लगाये थे स्कीमर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 2:15 AM

विज्ञापन

कोलकाता : भवानीपुर इलाके के एल्गिन रोड में एक प्राइवेट बैंक की एटीएम में स्कीमर लगाने के दौरान गिरफ्तार मुंबई गैंग के तीनों सदस्य शहर में चार एटीएम को टार्गेट कर चुके थे. प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों सुधीर राजेन (31), सैयद सईद (28) और रोहित नायर (35) ने यह खुलासा किया है. पुलिस […]

विज्ञापन
कोलकाता : भवानीपुर इलाके के एल्गिन रोड में एक प्राइवेट बैंक की एटीएम में स्कीमर लगाने के दौरान गिरफ्तार मुंबई गैंग के तीनों सदस्य शहर में चार एटीएम को टार्गेट कर चुके थे. प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों सुधीर राजेन (31), सैयद सईद (28) और रोहित नायर (35) ने यह खुलासा किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनके पास से जब्त लैपटॉप में न्यू मार्केट के एक प्राइवेट बैंक की एटीएम से हासिल की गयी एक सौ से अधिक ग्राहकों के कार्ड की जानकारी उस लैपटॉप में उन्हें दर्ज मिली है. गिरोह के आरोपियों ने बताया कि कसबा में एक एटीएम में स्कीमर लगाने के दौरान उसमें एंटी स्किमिंग मशीन मौजूद होने के कारण वह उस एटीएम में स्कीमर नहीं लगा सके. इसके बाद ही कसबा में रविवार को दूसरे प्राइवेट बैंक में स्कीमर लगाने के दौरान ग्राहकों ने उस एटीएम से स्कीमर को बाहर निकाल दिया.
इसके बाद वे न्यू मार्केट में एक प्राइवेट बैंक की एटीएम में दिनभर स्कीमर लगाकर उसमें से एक सौ से ज्यादा ग्राहकों के कार्ड की जानकारी हासिल की. इसके बाद मंगलवार रात को भवानीपुर के एग्लिन रोड में एक अन्य प्राइवेट बैंक की एटीएम में स्कीमर लगाने के दौरान वे पकड़े गये. उनका मकसद इन जानकारियों को हासिल कर कोलकाता से मुंबई भाग जाना था. इसके बाद वहां से वे विभिन्न एटीएम से क्लोन कार्ड की मदद से ग्राहकों के कार्ड की जानकारी के बदले रुपये निकाल लेते.
लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इस गिरोह में सुधीर राजेन इलेक्ट्रिशियन है. वही स्कीमर मशीन बनाने व इसे एटीएम में लगाता था. तीनों में से प्रमुख सैयद सईद है. वह ब्रॉडबैंड नेटवर्क कंपनी चलाता था. लेकिन धंधा मंदा होने के कारण वह इस धंधे में उतर गया. तीसरा आरोपी रोहित नायर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है. दो वर्ष पढ़ाई करने के बाद वह भी इस गिरोह के साथ जुड़ गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola