दोनों सुरक्षागार्ड को सीपी ने दिया 5-5 हजार रुपये का ईनाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भवानीपुर इलाके के एल्गिन रोड में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम में मंगलवार की देर रात को स्कीमर लगाते हुए एक रोहित नायर (35) नामक मुंबई के मीरा रोड के निवासी युवक को दो सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा था. इसके कारण कोलकाता पुलिस एटीएम फ्रॉड के एक बड़े गिरोह तक पहुंच सकी. इस […]
विज्ञापन
कोलकाता : भवानीपुर इलाके के एल्गिन रोड में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम में मंगलवार की देर रात को स्कीमर लगाते हुए एक रोहित नायर (35) नामक मुंबई के मीरा रोड के निवासी युवक को दो सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा था.
इसके कारण कोलकाता पुलिस एटीएम फ्रॉड के एक बड़े गिरोह तक पहुंच सकी. इस महान कार्य के लिए कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने उस एटीएम में तैनात सइफुद्दीन शेख और मइनुद्दीन शेख नामक दोनों सुरक्षागार्ड को लालबाजार बुलाकर दोनों को पांच-पांच हजार रुपये सम्मान राशि के रुप में प्रदान की. इस मौके पर सीपी ने बताया कि दोनों के ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने के कारण ही इतने बड़े गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन