एटीएम से उड़ाये रुपये से सरगना को दिलानी थी जमानत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में हो रहे एटीएम फ्रॉड मामले की जांच करते हुए लालबाजार की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) तिहाड़ जेल जा पहुंची. उन्हें पता चला था कि हाल ही में दिल्ली में भी इसी तरह के एक एटीएम फ्रॉड मामले में दिल्ली पुलिस कर्नल मीरे नामक एक रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया था. उसी […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में हो रहे एटीएम फ्रॉड मामले की जांच करते हुए लालबाजार की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) तिहाड़ जेल जा पहुंची. उन्हें पता चला था कि हाल ही में दिल्ली में भी इसी तरह के एक एटीएम फ्रॉड मामले में दिल्ली पुलिस कर्नल मीरे नामक एक रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया था.
उसी से पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस के सीट की टीम ने अदालत में आवेदन किया था. अदालत की इजाजत मिलने के बाद बुधवार को इस टीम ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में जाकर कर्नल मीरे से पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कर्नर मीरे से काफी अहम जानकारी हाथ लगी है.
कर्नल ने बताया कि दिल्ली में जेल से उसे बाहर निकालने के लिए ही उसने अपने साथी नाना को भारत बुला��ा था. उसके कहने पर ही नाना दिल्ली आया था और अपने साथियों के साथ एटीएम फ्रॉड मामलों को अंजाम दे रहा था. एटीएम से चुराये रुपये से ही वह उसे जमानत पर रिहा कराता, जिसके बाद वे नेपाल फरार हो जाते. पुलिस का कहना है कि कर्नल से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे पुलिस को आगे की जांच में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










