बंगाल के ई-गवर्नेंस की सफलता का राज जानने पहुंचे पंजाब के वित्त मंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने ई-गवर्नेंस को सबसे बेहतर तरीके से लागू किया है, जिससे राज्य सरकार का राजस्व भी पिछले छह वर्षों में दोगुना हो गया है. राज्य सरकार के ई-गवर्नेंस प्रणाली को केंद्र सरकार ने भी स्वीकार करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया है. पश्चिम बंगाल की ई-गवर्नेंस की सफलता का […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने ई-गवर्नेंस को सबसे बेहतर तरीके से लागू किया है, जिससे राज्य सरकार का राजस्व भी पिछले छह वर्षों में दोगुना हो गया है. राज्य सरकार के ई-गवर्नेंस प्रणाली को केंद्र सरकार ने भी स्वीकार करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया है. पश्चिम बंगाल की ई-गवर्नेंस की सफलता का राज जानने के लिए मंगलवार को पंजाब के वित्त व योजना विभाग के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल राज्य सचिवालय नबान्न भवन पहुंचे और राज्य के वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा के साथ बैठक कर ई-गवर्नेंस के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा की.
जानकारी के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री से ई-गवर्नेंस लागू करने की प्रणाली के संबंध में जानकारियां ली. वह पंजाब में भी ई-गवर्नेंस को लागू करना चाहते हैं और पश्चिम बंगाल हालांकि देश में इस प्रणाली को लागू करने में प्रथम स्थान पर है, इसलिए वह इसकी जानकारी लेने के लिए यहां पहुंचे थे. वहीं, दोनों राज्यों के वित्त मंत्रियों के बीच वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) पर चर्चा हुई. पंजाब के वित्त मंत्री ने डॉ अमित मित्रा द्वारा जीएसटी को लेकर उठाये गये मुद्दों का समर्थन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










