अब बस चालक व कंडक्टर को मिलेगा स्थायी मासिक वेतन
Updated at : 29 Jun 2018 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में प्राय: दो बसों के आपस में आगे निकलने की होड़ में सड़क दुर्घटना की घटनाएं सामने आ रही हैं. किराया बढ़ने के बाद भी बसों की होड़ कम नहीं हुई है. किराया बढ़ने के बाद विभिन्न दुर्घटनाओं में अब तक आठ लोगों की मृत्यु हुई है. इसे नियंत्रित करने के लिए […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में प्राय: दो बसों के आपस में आगे निकलने की होड़ में सड़क दुर्घटना की घटनाएं सामने आ रही हैं. किराया बढ़ने के बाद भी बसों की होड़ कम नहीं हुई है. किराया बढ़ने के बाद विभिन्न दुर्घटनाओं में अब तक आठ लोगों की मृत्यु हुई है. इसे नियंत्रित करने के लिए राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बस मालिक संगठनों के साथ बैठक की. बैठक में बसों की होड़ को कम करने के लिए अभिनव फैसला लिया गया है.
अब से बस चालकों व कंडक्टरों को स्थायी वेतन मिलेगा. पहले चालकों को कुल बिक्री हुए टिकट का 12 प्रतिशत व कंडक्टर को छह प्रतिशत कमीशन दिया जाता था. इसलिए अधिक यात्री उठाने के चक्कर में दो बसों के बीच होड़ लग जाती थी, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन परिवहन मंत्री ने इस कमीशन प्रथा को बंद करने का प्रस्ताव दिया और साथ ही उन्होंने चालक व कंडक्टर को वेतन देने का प्रस्ताव पेश किया.
सूत्रों के अनुसार, बस मालिक संगठनों ने परिवहन मंत्री के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और वेतन देने के लिए राजी हो गये हैं. हालांकि, उनका वेतन कितना होगा, यह तय नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




